Published On:Wednesday, October 9, 2013
Posted by NJFI media
सेक्स समस्या : क्या होता है मेंस मेनोपॉज या एंड्रोपॉज
उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की तरह ही पुरुषों में भी मनोवैज्ञानिक, व्यावहारिक और शारीरिक परिवर्तन आते हैं। इस उम्र में जहां महिलाओं में मेनोपॉज होता है वहीं पुरुषों में होने वाले इस परिवर्तन को डॉक्टर मेंस मेनोपॉज या एंड्रोपॉज कहते हैं।
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि पुरुष का पौरूष इतना महत्वपूर्ण माना जाता है कि उनकी कोमल भावनाओं और उनकी संवेदनशीलता को उनकी कमजोरी मान लिया जाता है। शुरू से ही ऐसा देखने और सुनने के चलते वे खुद भी अपनी भावनाओं को दरकिनार करने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस विषय पर वे खुलकर किसी से बात नहीं करते।


