लाइफपार्टनर की राशि हो मीन तो कैसी रहेगी लाइफ?
[पं. अनुज के शुक्ल] मकर राशि के लोग काफी महत्वकांक्षी होते हैं। इन्हें घूमना फिरना बेहद पसंद होता है। कम बोलते हैं लेकिन सुनते सबकी हैं। इस राशि के लोग रिजर्व रहना पसंद करते हैं। इस राशि के लोग आगे बढ़ने के लिये काफी तत्पर रहते हैं। अपने लाइफ पार्टनर को काफी अच्छे से समझने के प्रयास करते हैं। इस राशि के लोगों का कोई भी जीवन साथी हो, अच्छे से एडजस्टमेंट करते हैं। ये रिश्तों के प्रति ईमानदार होते हैं और मानसिक रूप से चुस्त दुरुस्त रहते हैं। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं। मकर राशि के लोग अगर किसी का हाथ एकबार थाम लें तो फिर आसानी से छोड़ते नहीं हैं। इनके विचारों की समझ अच्छी होती है। ये लोग एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर के चक्कर में नहीं पड़ते हैं। अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहने वाले मकर राशि वाले लोगों का शादी-शुदा जीवन कैसा होता है, यह हम बता रहे हैं इस स्लाइडर के माध्यम से, जहां आप उनका मैच अन्य राशियों के साथ कर सकते हैं
।

