Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, November 25, 2013
Posted by NJFI media

दीपिका पादुकोण हैं बॉक्स ऑफिस की रानी

दीपिका पादुकोण अब बॉलीवुड की सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्री बन चुकी हैं। फ़िल्म विशेषज्ञों की मानें तो दीपिका अब उस स्तर पर पहुंच गई हैं जहां एक अभिनेत्री फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस के व्यापार में अपना योगदान देती हैं। 

PR

दीपिका के लगातार सफलता को देखते हुए तो यह कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि अब वे जिस किसी भी फिल्म से जुड़ती हैं उससे कहीं न कहीं फ़िल्म की बॉक्स ऑफिस को ख़ासा फायदा होता है। 'कॉकटेल' से लेकर 'राम-लीला' तक उनकी बॉक्स ऑफिस कमाई की अगर गिनती की जाए तो उसका पूरा हिसाब 638 करोड़ हो चुका है (राम-लीला अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है जिसकी कुल बॉक्स ऑफिस कमाई अभी आनी बाकी है)।

फ़िल्म राम-लीला के साथ उन्होंने लगातार पांचवी बार सफल फ़िल्म दी है। 2012 में कॉकटेल से जो उनका सिलसिला शुरू हुआ वो अब कहीं थमने का नाम नहीं ले रहा है। 2013 की शुरुआत ही उनकी फ़िल्म 'रेस 2' से हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, उसके बाद 'ये जवानी है दीवानी' की ज़बरदस्त सफलता और फिर आई चेन्नई एक्सप्रेस जिसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड भी तोड़े।

दीपिका के अलावा और किसी भी अभिनेत्री ने इसके पहले इस तरह लगातार सफल फिल्में नहीं दी है। ये सभी फिल्में न सिर्फ बॉक्स-ऑफिस पर सफल रहीं लेकिन इन सभी फिल्मों में दीपिका के किरदारों को खासतौर से दर्शकों और समीक्षकों द्वारा सराहना भी मिली। 

दीपिका दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच लाने का एक माध्यम बन चुकी हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि दीपिका की फिल्मों अधिकतर दर्शक जो आते हैं वो उनकी ही वजह से खिंचे चले आते हैं। इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है राम-लीला, ये फ़िल्म संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह की अभी तक की सबसे सफल फ़िल्म रही है। 

इससे साफ जाहिर होता है कि दीपिका फ़िल्म का मुख्य आकर्षण थीं जिसकी वजह से दर्शक आए और फिल्म को इतनी सफलता मिली। दीपिका सभी के लिए भाग्यशाली बन गई हैं और वे जिस भी प्रोजेक्ट के साथ जुड़ती है सफलता उनके कदम चूमती है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 1:19 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 1:19 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "दीपिका पादुकोण हैं बॉक्स ऑफिस की रानी"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter