Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, November 26, 2013
Posted by NJFI media

कवि सम्मेलन आयोजित शिकोहाबाद। नगर के बडा बाजार में

कवि सम्मेलन आयोजित
शिकोहाबाद। नगर के बडा बाजार में गीतांजलि साहित्यिक संस्था के तत्वाधान में एक काव्य संध्या का आयोजन ओमप्रकाश बेबरिया के निवास पर सत्यप्रकाश यादव की अध्यक्षता में किया गया। कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी कविताओं के द्वारा समाज में व्याप्त समस्याओं पर शब्दो का प्रतिघात किया। काव्यगोष्ठी का प्रारम्भ कप्तान सिह संघर्षी द्वारा कही गयी सरस्वती वंदना से हुआ मां चरणों में मथुरा काशी, गोकुल सी नगरिया, मां की अर्चना जो करते हैं, मिलते उन्हें समरिया। रवीन्द्र रंजन ने कविता पाठ करते हुए कहा सूखे फूल की पंखुरी, तोडी नही जाती, भाव के बिना कविता में पक्ति जोेडी नही जाती। अरविंद तिवारी ने कविता के माध्यम से कहा क्रिकेट में पेप्सी कोला ने शतक बनाये है, क्रिकेट में बिल्स सिगरेट ने छक्के लगाये हैे। डा. चंद्रवीर सिह जैन ने कविता पाठ करते हुए कहा कि नाविक वही प्रशंसनीय जो धारा के प्रतिकूल चले, पथिक वही है बदनीय जो हटा हटा पथ शूल चले के साथ अनेकों कवियों ने काव्यपाठ किया।
कविता पाठ करने वालों में रामदास सैनी, रामकैलाश इलाहावादी, राकेश तेगुरिया, अरविंद सक्सेना, विजय यादव, गोविंद कुुमार, थे।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 9:43 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 9:43 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "कवि सम्मेलन आयोजित शिकोहाबाद। नगर के बडा बाजार में"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter