Published On:Friday, November 22, 2013
Posted by NJFI media
मोदी ने जैसे ही मैडम सोनिया और शहजादे कहा.. बजने लगी तालियां
इंदौर. शाम 4 बजे से दशहरा मैदान पर भीड़ नजर आने लगी थी। शुरुआती चर्चा ही यह चल पड़ी थी कि इसी माह, इसी मैदान के दूसरे हिस्से में हुई कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभा से ज्यादा भीड़ आएगी या कम? माहौल धीरे-धीरे भगवामय होता गया। शाम 5 बजे तो सभा स्थल के दो अलग-अलग स्थानों पर लगे 20 से ज्यादा इंट्री गेट पर कतारे लगने लगी।


