Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, November 19, 2013
Posted by NJFI media

अन्ना का आया वीडियो, फंड को लेकर केजरीवाल पर उठे सवाल!

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार विरोध आंदोलन के अगुवा अन्ना हजारे और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के रिश्तों में खुलासे का दौर जारी है। अब दिल्ली चुनाव से ठीक पहले दिसंबर 2012 का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अन्ना आंदोलन के पैसों को लेकर अपनी नाखुशी जाहिर कर रहे हैं।
इस वीडियो में अन्ना भ्रष्टा
चार विरोधी आंदोलन के दौरान जमा किए गए 3 करोड़ रुपये को लेकर अपनी नाखुशी जता रहे हैं। वीडियो में अन्ना कह रहे हैं कि रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन के दौरान जमा किए गए 3 करोड़ रुपये का दुरुपयोग हुआ है। उधर, आम आदमी पार्टी का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह का वीडियो सामने आना अरविंद केजरीवाल की छवि को बिगाड़ने की कोशिश भर है।
आप के नेता संजय सिंह ने सवाल उठाया है कि आखिर 11 महीने के बाद ही ये सीडी क्यों सामने आई है? अब जब दिल्ली चुनाव में महज 15 दिन ही बाकी है तब ऐसी सीडी के आने का क्या मकसद है? ये एक राजनीतिक साजिश है। अगर किसी को कोई शक है तो वो हमारी जांच कर सकता है और जनता के बीच इसे रख सकता है।
संजय ने कहा कि केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि अगर किसी फंड का दुरुपयोग की बात सच साबित होती है तो आप किसी तरह का चुनाव नहीं लड़ेगी।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 8:21 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 8:21 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "अन्ना का आया वीडियो, फंड को लेकर केजरीवाल पर उठे सवाल!"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter