Published On:Monday, December 30, 2013
Posted by NJFI media
खुशखबरी: सरकार दे सकती है सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर्स
डोमेस्टिक यूज के लिए साल भर में 9 सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर्स की हदबंदी में ढील मिल सकती है। हालिया विधानसभा चुनावों में लगी चोट सहला रहे कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर्स दरअसल इस पर विचार कर रहे हैं।
अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रति वोटर्स का नजरिया बदलने के लिए जिन उपायों पर चर्चा चल रही है, उनमें से एक उपाय घरेलू उपयोग वाले गैस सिलेंडर्स से भी जुड़ा है। हालांकि इसके चलते अपने दूसरे कार्यकाल में यूपीए सरकार रिफॉर्म्स की राह पर कुछ और कदम पीछे खिसक जाएगी।
मामले की जानकारी रखने वालों ने बताया कि अगर कांग्रेस के नेताओं ने सरकार को राजी कर लिया तो लोगों को साल भर में 12 सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर्स दिए जा सकते हैं। फिलहाल 9 सिलेंडर्स मिलते हैं। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, 'हां, सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर्स की मौजूदा सालाना हदबंदी पर दोबारा गौर करने के बारे में चर्चा चल रही है।'