Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, December 25, 2013
Posted by NJFI media

28 दिसंबर को रामलीला मैदन में शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से विधायक दल के नेता चुने गए अरविंद केजरीवाल अपने 6 कैबिनेट मंत्रियों के साथ 28 दिसंबर को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ की तारीख पर चर्चा के लिए बुधवार को दिल्ली के मुख्य सचिव केजरीवाल से मिले। मुलाकात खत्म होने के बाद बताया गया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे केजरीवाल शपथ लेंगे। केजरीवाल को इसके बाद 7 दिन में बहुमत साबित करना होगा।

दिल्ली में आप की सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं। राष्ट्रपति की मंजूरी की चिट्ठी मिलने के बाद उपराज्यपाल ने तारीख पर चर्चा के लिए मुख्य सचिव को केजरीवाल से मिलने भेजा था। शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान होने के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया कि पार्टी अन्ना हजारे, किरन बेदी और संतोष हेगड़े को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजेगी।

इससे पहले सुबह अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 26 दिसंबर को शपथ ग्रहण मुश्किल लग रहा है। पहले ऐसी खबरें थीं कि केजरीवाल 26 दिसंबर को शपथ लेना चाहते हैं। केजरीवाल से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'हम नहीं चाह रहे थे कि 26 तारीख को शपथ ग्रहण हो, आप (मीडिया) चाह रहे थे।' शपथ ग्रहण में अन्ना को बुलाने पर केजरीवाल ने पहले ही कहा था कि तारीख तय होने पर उन्हें न्योता भेजा जाएगा।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 8:01 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 8:01 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "28 दिसंबर को रामलीला मैदन में शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter