Published On:Monday, December 23, 2013
Posted by NJFI media
7 CELEBS, जो फंसे सेक्स एडिक्शन में, जानें इस लत के लगने के कुछ कारण
कहते हैं कि लत किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती, फिर भी कुछ लोग उससे निकल नहीं पाते हैं। लत का सीधा-सीधा आशय नशे से है और दुनिया में कई तरह के नशे मौजूद हैं। शराब, सिगरेट, गांजा आदि को तो छोड़िए आजकल सेक्स भी नशे की श्रेणी में आ चुका है।
हमारे आसपास देखें तो कई उदाहरण मिल जाएंगे जिन्हें इस प्रकार की लत होगी। अमेरिकन एसोसिएशन फॉर फैमिली एंड मैरिड थैरेपी(American Association for Family and Marriage Therapy) के अनुसार वहां लगभग 12 लाख लोग इस नशे की गिरफ्त में हैं। इन 12 लाख लोगों में कुछ नामचीन सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं ।ये ऐसे लोग हैं जो अपनी सेक्स भावनाओं को कंट्रोल करने में असमर्थ हैं।
इस लत के कारण वे कई बार अपने प्रियजनों को नुक्सान पहुंचा जाते हैं। सेक्स आज उस तरह का नशा हो गया है ,जिसकी ज्यादा मात्रा किसी को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जरूरी है कि ऐसे लोगों को इस लत से छुटकारा पाने का प्रयास करना चाहिए।


