Published On:Monday, December 23, 2013
Posted by NJFI media
बिग बॉस 7 से बाहर हुए अरमान, अब इन मोमेन्ट्स को मिस करेंगी तनिषा
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 7 के गुस्सैल प्रतिभागी अरमान कोहली अब शो से बाहर हो गए हैं। बिग बॉस के हमारे नजदीकी सूत्रों ने बताया है कि शनिवार के एपिसोड में अरमान को बाहर कर दिया गया है। वो इस सप्ताह होने वाले एविक्शन में नॉमिनेट थे और कम वोटों के आधार पर उन्हें बाहर कर दिया गया।
इससे पहले बिग बॉस ने सप्ताह के बीच में ही एविक्शन प्रक्रिया शुरू करके कुशाल को घर के बाहर कर दिया था और अब रेगुलर एविक्शन के तहत अरमान बाहर हो गए हैं। कुशाल के बाहर होने पर जहां गौहर खुद को 48 घंटे तक संभाल नहीं पाई थीं, वहीं अब तनिषा का भी बुरा हाल है।
तनिषा ने अरमान को बाहर करने का सारा दोष बिग बॉस पर मढ़ दिया। वैसे हम आपको याद दिला दें कि अरमान और तनिषा ने बिग बॉस के घर के अंदर ना जाने कितने कांड किए हैं। गौहर-कुशाल से पहले वो अरमान और तनिषा ही थे जिनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।
इसके बाद रात के अंधेरे में किस करने से लेकर घर के एक हिस्से में न्यूड पाए जाने तक और सेक्स की डिमांड से लेकर बाथरूम में एक साथ बंद रहने तक। अरमान-तनिषा ने सारी हदें पार कर दी थीं। कैमरे के सामने भी इन्हें इंटीमेट होने में कोई समस्या नहीं थी। अब जाहिर सी बात है कि अरमान के शो से बाहर होने पर तनिषा को दुख होगा ही होगा।


