Published On:Thursday, December 26, 2013
Posted by NJFI media
ऐसे फोन, जिन्हें खरीदना सबके बूते का नहीं
भारतीय बाजार में एक तरफ जहां ज्यादातार लोग किफायती बजट के स्मार्टफोन को तरजीह देते हैं, वहीं स्मार्टफोन के ऐसे भी दीवाने हैं, जिनके लिए फोन की कीमत कोई मायने नहीं रखती है।
इसलिए मोबाइल कंपनियां भारत में अपने महंगे से महंगे स्मार्टफोन लॉन्च करने में बिल्कुल नहीं झिझकती। और जाहिर है, उन्हें यह जोखिम उठाने के बदले फायदा भी मिलता है।
हम यहां चर्चा कर रहे हैं स्मार्टफोन बनाने वाली मोबाइल कंपनियों के इस साल के सबसे महंगे स्मार्टफोन के बारे में। यह बात और है कि इन्हें खरीदना हर शख्स के बूते का नहीं है।


