Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, December 14, 2013
Posted by NJFI media

सरकारी लोकपाल: अन्‍ना को मंजूर, केजरीवाल बोले- यह तो जोकपाल है, अन्‍ना को कोई बहका रहा है

नई दिल्‍ली. जनलोकपाल की मांग को लेकर रालेगण सिद्धि में पांच दिनों से अनशन पर बैठे अन्‍ना हजारे ने सरकारी लोकपाल को मंजूर कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, अन्‍ना ने कहा कि इस बार वह अड़कर नहीं बैठेंगे, वह चाहते हैं कि जल्‍द से जल्‍द बिल पास हो। अन्‍ना के करीबियों का कहना है कि सरकार से सारी बातें मनवा पाना संभव नहीं है और जितनी बातें बिल में आई हैं, उनसे अन्‍ना संतुष्‍ट हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी ने सरकारी लोकपाल को नामंजूर कर दिया है। कभी अन्‍ना के साथ जनलोकपाल के लिए लड़ने वाले केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा-सरकारी लोकपाल 'जोकपाल' है। उन्‍होंने यह भी कहा कि वह अन्‍ना की ओर से बिल को मंजूर कि जाने पर हैरान हैं। उन्‍होंने कहा कि अन्‍ना हजारे को कोई बहका रहा है।
हालांकि, भाजपा ने सरकारी लोकपाल बिल पर मंजूरी जता दी है। पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने कहा कि पार्टी सिर्फ इतना चाहती है सेलेक्‍ट कमेटी के सुझावों की अनदेखी न की जाए। जेटली ने यहां तक कहा कि सरकार अगर सोमवार को बिल पास करना चाहती है तो हम तैयार हैं। उन्‍होंने कहा कि सदन मे अगर कोई हंगामा करता है तो हम हंगामे के बीच भी बिल पास करने को तैयार हैं।  
इससे पहले कांग्रेस पार्टी के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्‍ली में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर लोकपाल पारित कराने के लिए अन्‍य दलों से सहयोग की अपील की। हालांकि, राहुल अन्‍ना हजारे के सवाल को टाल गए। अन्‍ना से अनशन तोड़ने या उनसे मिलने जाने की बात पर राहुल गांधी ने कहा- अन्‍ना जी फास्‍ट पर है, यह उनका नजरिया है। हमारा कर्तव्‍य है कि हम देश को लोकपाल दें। राहुल ने यह भी कहा कि बिल के 99 प्रतिशत मुद्दों पर सभी की सहमति है।
राहुल की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के बाद रालेगण सिद्धि में अनशन पर बैठे अन्‍ना हजारे ने मौजूदा लोकपाल खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भी लोकपाल के दायरे में हैं। इतना ही नहीं, सरकारी मदद से चलने वाले स्‍वयंसेवी संगठन भी लोकपाल के दायरे में हैं। सीबीआई भी लोकपाल के दायरे में है, इससे हम संतुष्‍ट हैं, यह अच्‍छी शुरुआत है। अन्‍ना हजारे पांच दिन से अनशन पर बैठे हैं, उनका कहना है कि वह लोकपाल बिल पास होने पर अनशन तोड़ेंगे।


About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 8:23 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 8:23 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for " "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter