Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Sunday, December 22, 2013
Posted by NJFI media

मोदी को अपना इतिहास सुधारने की जरूरत : राकांपा


मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की महागर्जना रैली के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने उनपर निशाना साधा है।
एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि मुंबई में प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की संख्या को लेकर मोदी द्वारा दिए गए कथन से साबित होता है कि उनका इतिहास का ज्ञान अब भी कमजोर है।
मलिक ने कहा कि मोदी ने रैली में कहा था कि एक मई 1960 को गुजरात और महाराष्ट्र के विभाजन के बाद गुजरात में जहां 14 मुख्यमंत्री हुए, वहीं महाराष्ट्र मे इस अवधि में 26 मुख्यमंत्री हुए।
एनसीपी प्रवक्ता ने कहा कि मैं गुजरात के मुख्यमंत्री को बताना चाहूंगा कि महाराष्ट्र में अबतक 17 मुख्यमंत्री हुए हैं, न की 26 जैसा की उन्होंने दावा किया है। 1960 से लेकर अबतक 17 लोग 26 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इसी अवधि में गुजरात में 14 लोग 27 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।
मलिक ने स्थानीय निकाए कर (एलबीटी) की मोदी द्वारा आलोचना करने पर कहा कि यह कर सिर्फ महाराष्ट्र मे लागू नहीं है। जिन राज्यों में चुंगी नहीं है, वहां एलबीटी लागू है। महाराष्ट्र से कई वाहन देश के उत्तरी इलाकों मे जाते हैं और ये सब गुजरात से होकर जाते हैं, इसलिए गुजरात को ज्यादा मोटर व्हीकल टैक्स मिलता है। वहीं, गुजरात से कम संख्या में वाहन महाराष्ट्र में प्रवेश करते हैं जिसके चलते प्रदेश को कम टैक्स मिलता है। मोदी ने इन आंकड़ों को गलत पेश किया है ताकि गुजरात की छवी को बेहतर तरीके से पेश किया जा सके।
मलिक ने यह भी दावा किया की महागर्जना रैली में जो लोग आए थे, वे अधिकतर गुजरात से आए थे, न की महाराष्ट्र से।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:33 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:33 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "मोदी को अपना इतिहास सुधारने की जरूरत : राकांपा"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter