Published On:Thursday, December 26, 2013
Posted by NJFI media
'धूम थ्री' का नहीं होगा धुआंधार प्रचार
मुंबई,(सोनाली जोशी पिटाले)। जहां एक ओर स्टार्स छोटी या बड़ी बजट की फिल्मों के प्रमोशन में जी जान लगा देते हैं वहीं निर्माता आदित्य चोपड़ा और उनकी फिल्म 'धूम थ्री' की पूरी टीम ने बढ़ा चढ़ाकर फिल्म प्रचार से परहेज किया है।
टीम का कहना है कि ज्यादा प्रचार फिल्म को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए फिल्म रिलीज से पहले जितना कम हो सके, उतना दिखाना चाहिए। फिल्म की खासियत उसकी स्टोरी लाइन में होती है। फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने फिल्म प्रचार के लिए एक आउट लाइन तैयार की है। उन्होंने अपने स्टार्स को मीडिया से ज्यादा बातचीत करने से इन्कार किया है। उन्होंने फिल्म के ज्यादे गानों को टीवी पर दिखाने से भी रोक लगाई है। यही नहीं उन्होंने कहा कि फिल्म की कुछ खास चीजें हैं जिन्हें वे रिलीज से पहले राज ही रखना चाहते हैं।
पढ़ें : फिल्म प्रचार करने बिग बॉस तो क्या कहीं नहीं जाएंगे आमिर
फिल्म के हीरो आमिर खान और कट्रीना कैफ ने तो पहले ही साफ कर दिया था कि वे फिल्म के प्रचार के लिए किसी भी टीवी शो या शॉपिंग मॉल में नहीं जाएंगे। आमिर का कहना है कि उन्हें अपने काम पर पूरा भरोसा है। इसलिए किसी भी सहारे की जरूरत नहीं है। इस तरह के प्रचार सिर्फ दर्शकों को भ्रमित करते हैं। इनसे दूर रहना ही बेहतर है। उन्होंने कहा कि ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें फिल्म से बढ़ जाती है। सब कुछ अगर पहले ही दिखा दिया जाए तो बाद में फिल्म के प्रति उनकी उत्सुकता खत्म हो जाती है।


