Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Sunday, December 29, 2013
Posted by NJFI media

दुल्हन पर फेंका था तेजाब, तनाव और गम के बीच हुआ हरप्रीत का अंतिम संस्कार

बरनाला/लुधियाना। मुंबई के नेशनल बन्र्स केयर सेंटर में शुक्रवार को दम तोडऩे वाली एसिड अटैक की शिकार हरप्रीत कौर का पार्थिव शरीर शनिवार को प्लेन से मोहाली लाया गया। वहां से सुबह 8.30 बजे सड़क मार्ग से शव फतेह सिंह नगर धनौला रोड स्थित उसके घर लाया गया। तनाव के बीच परिजनों ने दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया। आक्रोशित परिजन और एक्शन कमेटी के सदस्यों ने घर के सामने ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। दोपहर बाद वहां पहुंचे वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को डीसी दफ्तर के सुविधा सेंटर में नौकरी देने की घोषणा की। उसके बाद हरप्रीत का अंतिम संस्कार किया गया। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांगड़ा ने भी शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
 
इससे पूर्व हरप्रीत की शवयात्रा में शामिल भारी संख्या में लोगों ने रोष रैली की। शवयात्रा बाजारों से होकर रामबाग पहुंची। बाजारों में जहां-जहां से शवयात्रा गुजरी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर शामिल होते गए। बड़े भाई दलजीत ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। 

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:38 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:38 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "दुल्हन पर फेंका था तेजाब, तनाव और गम के बीच हुआ हरप्रीत का अंतिम संस्कार"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter