Published On:Wednesday, December 25, 2013
Posted by NJFI media
इस साल छाए रहे दस हजार से कम के ये स्मार्टफोन
साल 2013 एंड्रायड स्मार्टफोन के लिए काफी अच्छा रहा। पिछले एक साल में देश के अंदर जैसे-जैसे स्मार्टफोन की बिक्री बढ़ी है, छोटी कंपनियों की हिस्सेदारी भी बढ़ती गई है।
भारतीय बाजार में इस साल महंगे स्मार्टफोन बनाने वाली बड़ी कंपनियों से ज्यादा छोटी और देसी कंपनियां सफल रही हैं। दस हजार से कम में माइक्रोमैक्स, लावा, कार्बन और जोलो जैसी कंपनियों के एंड्रायड स्मार्टफोन इस साल खुब चले।
हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे बता रहे हैं जो दस हजार रुपए से कम के है और साल 2013 में इसे लोगों ने खुब पसंद किया।


