Published On:Thursday, December 5, 2013
Posted by NJFI media
कश्मीर समस्या है ही नहीं नवाज जी
उज्जैन। पाक का हर नेता कश्मीर समस्या का राग अलापते हुए हमेशा ही सत्तावादी राजनीति करते रहे है और पाक अवाम को भ्रमित करते रहे है। वास्तव में कश्मीर समस्या है ही नहीं। कश्मीर कर विलय भारत में 1946 में ही हो चुका है। और प्रत्येक कश्मीरी के सुरक्षा, संरक्षण हेतु धारा 370 लागू की गई जो कश्मीर का भारत में विलय का साक्ष्य व प्रमाण है। कबाईलियों ने कश्मीर के भाग पर अधिकार किया था जिसे अपना क्षेत्र है आजाद कश्मीर।
सच तो यह है कि कश्मीर समस्या है ही नहीं यदि पाक स्थायी शांति चाहता है तो आजाद कश्मीर भी भारत के सुपर्द कर दे ताकि आजाद कश्मीर की जनता हर समस्या से मुक्त हो जाये। नवाज शरीफ भी सत्य जानते है किन्तु स्वीकार करने में हिचक रहे है। सत्य स्वीकारने बजाय जंग का बात कर रही है।
जंग से किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता। नवाज शरीफ सत्य स्वीकारे व आजाद कश्मीर भारत को हस्तारित करने हेतु वार्ता बैठक बुलाये। आतंकवाद, जंग, घिनौनी राजनीति व पूर्वाग्रही भावनाओं व विचारों से कुछ नहीं होगा। जंग की आग भारत को भी आती है यह बात भी याद रखे नवाज शरीफ प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने भी शरीफ का स्पष्ट संदेश दे दिया है।


