Published On:Sunday, December 29, 2013
Posted by NJFI media
आंगनवाड़ी केन्द्र पर बाल चैपाल का आयोजन
नीमच। वार्ड क्रमांक 28 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 47 पर आंगनवाडि़यों की सामूहिक बाल चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। महिलाओं के लिए रस्सा-कस्सी व रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा बच्चों के लिए मिट्टी के खिलाने व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सभी प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 32 की पार्षद श्रीमती कल्पना पंवार ने विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में महिलाओं, किशोरी बालिकाएं, बच्चे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुषमा गुप्ता, मीनाक्षी दुरिया, धीरज कदम, सीमा श्रोत्रिय, शकुन्तला मिश्रा, रेणुका प्लास, आरती सेन, सहायका साधना सिंहल, किरण सांखले, अंजु, सविता योगी, सुशीला दुरिया, सोना तंवर आदि उपस्थित थे।


