Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Friday, January 31, 2014
Posted by NJFI media

जनवरी महीने का राशिफल, जानें कैसा रहेगा साल का पहला महीना

मेष : प्रेम प्रसंग में आगे बढ़ने की इच्छा होगी।


गणेशजी को लगता है कि माह प्रारंभ मेष जातकों के लिए अनुकूल है। भाग्य व परिजन साथ देंगे। माह प्रारंभ में लाभ स्थान में चंद्र का भ्रमण व वक्री शुक्र की बुध के साथ की युति लाभ देगी।

मन की चंचलता को देखते हुए गणेशजी सोच समझकर वित्तीय मामलों में फैसला लेने की सलाह देते हैं। संपत्ति के मामलों हेतु माह का प्रारंभ सही नही है।15 तारीख को सूर्य का राशि परिवर्तन महत्वपूर्ण है। इस समय सरकारी कार्यों से दूर रहें व कागजातों को पूरी तरह जांचें परखें, हस्ताक्षर करने से पूर्व।

आपको प्रेम प्रसंग में आगे बढ़ने की इच्छा होगी। 21 व22 तिथि को चंद्र का कन्या राशि में मंगल के साथ भ्रमण गुस्से को प्रोत्साहन देगा। नौकरी व व्यवसाय में कोशिश असफल होंगी, बेचैनी बढ़ेगी। माह अंत अनावश्यक भागदौड़, बेचैनी भरा होगा। वैवाहिक जीवन में दिक्कत पैदा हो सकती है।

वृषभ : सरकारी कामों में परेशानी होगी।


गणेशजी के अनुसार वृषभ जातकों के लिए माह प्रारंभ सामान्य है। इस समय धन स्थान में गुरु वक्री है। संतान व विद्यास्थान में मंगल, रोग व शत्रु स्थान में राहु और शनि की युति है, आयुष्यभाव में बुध, सूर्य और चंद्र की युति है, भाग्य स्थान में वक्री शुक्र है जबकि व्यय भाव में केतु की उपस्थिति है।

यात्रा योग है। कृषि मामले में सलफता मिलेगी। छोटे-मोटे कार्यों में रुकावटें आएंगी। स्वास्थ्य में परेशानी व बेचैनी रहेगी। सरकारी कामों में परेशानी होगी। परिवारिक मामलों में सावधान रहें। माह के उत्तरार्ध में कार्यों में अनुकूलता बढ़ेगी।

भाई-बहन से संबंध सुधरेंगे। राशि में शनि परिभ्रमण वित्तीय चुनौतीयां देगा। बुजुर्गों से मतभेद की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी ज़रूरी है। 21,22 व 23 के मध्याह्न तक आप में उग्रता बढ़ेगी। नये कार्यों 

मिथुन : आपका भाग्योदय होगा


गणेशजी को लगता है कि इस माह आपका भाग्योदय होगा और कार्य सिद्ध होंगे। लेकिन प्रेम, संतान, साझेदारी, दांपत्य, विद्याभ्यास वगैरह में रुकावटें भी आ सकती हैं। सरकार व बुज़ुर्गों की ओर से लाभ की आशा रख सकते हैं।

व्यापारियों के लिए वसूली होना मुश्किल है। इस समय कड़ी मेहनत करनी होगी। मध्य समय आप के लिए वित्तीय मामले में थोड़ा उन्नतिपूर्ण है, लेकिन छोटा समयावधि होने के कारण लाभ अधिक नहीं उठा पाएंगे।

अगले पखवाड़े में आप मकान, चल-अचल संपत्ति के अनुरूप कामकाज को आगे बढ़ाएँगे। कागजी कार्यवाही में सावधान रहें। यात्रा संबंधित कामकाज में रुकावट व प्रवास में मुश्किल आ सकती है।

सामान चोरी हो सकता है। कार्य अटक सकते हैं। सरकारी टेंडर न मिलने के आसार हैं। सूर्य की पूजा करें व मकर संक्रांति के दिन दान करें। मुश्किलें दूर होंगी। व्यवसाय में लाभ होगा।

कर्क : पैसे खर्च करने में पीछे नही हटेंगे।


गणेशजी को लगता है कि सावधानी, सतर्कता और जागरुकता रखने का माह है। हर कार्य को सावधानीपूर्वक करें।स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। छोटी यात्रा का योग है। आप ख्याली दुनिया में रह सकते हैं।

रुकावट के बावजूद कार्य पूरे होंगे। विदेश संबंधित कामकाज होंगे। जीवन में सकारात्मकता आएगी। आप आर्थिक और पारिवारिक ज़िम्मेदारी बड़ी अच्छी निभाएँगे। भविष्य की नयी योजना को साकार करने के लिए चंद्र मंगल की युति आप के लिये मददगार साबित होगी।

मौज मस्ती के लिए आप पैसे खर्च करने में पीछे नही हटेंगे। आपका संपर्क घेरा बढ़ेगा एवं लोग आप् का फायदा उठा सकते हैं। थोड़ा व्यवहारिक बनें। माह के उत्तरार्ध के शुरूआत में शायद आप को तकलीफों का सामना करना पड़ेगा परंतु धीरे-धीरे आप अपने बुद्धिचातुर्य की मदद से हर परिस्थिति को अपने पक्ष में लाने का प्रयत्न करेंगे।

सिंह : नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।


गणेशजी को लगता है कि इस माह आप भौतिक सुख, प्रणय सम्बंध और खुशियों के साथ साथ अहंकार और उग्रता का भी अनुभव करेंगे। आप दांपत्यसुख व व्यवसाय में साझेदारी में बहुत ही अच्छी तरह आगे बढ़ पाएँगे।

विजातीय पात्र की ओर आकर्षित होंगे। कई कार्य और प्रोजेक्ट में रुकावटें आने की संभावना है। चंद्र के केतु पर से भ्रमण के कारण पसंदीदा परिवर्तन हो सकते हैं। सरकार द्वारा आप को अंशतः लाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

माह के अगले पखवाड़े के शुरूआती दौर में कार्य में अनुकूलता रहेगी। आप हर मुश्किल का सामना करेंगे और उस में सफल भी होंगे। स्वभाव में उग्रता व मन में अशांति देखने को मिलेगी।

अफवाह परेशान कर सकती है। महिला जातकों को व्यावहारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। अंतिम दिनों में लाभदायी सौदे हो सकते हैं।� छात्रवर्ग के लिए मध्यम से अच्छा समय कह सकते हैं।

कन्या : आकस्मिक धन खर्च व मित्रों से मनमुटाव हो सकता है।


गणेशजी के अनुसार माह प्रारंभ आप के लिए अच्छा है, लेकिन समय के साथ साथ तकलीफें आने से परिणाम मिश्रित हो सकते हैं। शुरूआत में आप आर्थिक उन्नति, सुखी वैवाहिक जीवन व सौहार्दपूर्ण पारिवारिक संबंधों का आनंद ले पाएंगे।

भौतिक सुख के लिए खर्च की संभावना है। बीमार जातकों का स्वास्थ्य सुधरेगा। विपरीत ग्रहों -चंद्र और केतु- की युति के कारण तिथि 9 और10 आप को मज़ा नहीं आएगा। सरकारी या कोर्ट के काम परेशानी की वजह बन सकते हैं।

आकस्मिक धन खर्च व मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। आयात-निर्यात के कामकाज या विदेश सम्बंधित मामलों में अनुकूलता रहेगी। छात्रवर्ग के लिए थोड़ा मुश्किल समय है।

मौसा पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।� रहस्यमय एवं आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि प्राप्त होगी। प्रिय का साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। माता की तबीयत चिंता की वजह बन सकती है।

तुला : शुभ समाचार मिलेंगे।


गणेशजी के अनुसार किसी भी कार्य में बुद्धिपूर्वक और साहस के साथ आगे बढ़ने का समय कह सकते हैं। अधिक गुस्सा मुश्किल में डाल सकता है। माह प्रारंभ में बौद्धिक प्रवृत्तियों व चर्चाओं में व्यस्त रहेंगे।

कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति का आप श्रेष्ठ उपयोग कर पाएंगे। सप्ताह की शुरूआत में चिंता बनी रह सकती है, लेकिन अधिक दिक्कत नहीं आएगी। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। मौसा पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। शत्रुओं की चाल से सावधान रहें।

आपको विभिन्न क्षेत्र में वित्तीय लाभ के संकेत है। व्यवसायिक कारणों से नये लोगो से मुलाकात हो सकती है। मकर संक्रांति के दिन दान व सूर्य उपासना करें। अगले पखवाड़े में संतान सुख की संभावना है।

दोस्तों से मुलाकात व पिकनिक की संभावना है। धन प्राप्ति के योग हैं। नये कार्य शुरू न करें। भाई-बहन के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। माता की तबीयत चिंता का कारण बन सकती है।

वृश्चिक : नये कार्य की शुरूआत करेंगे।


गणेशजी के अनुसार आर्थिक रूप से अच्छा माह है, लेकिन कुछ अचानक खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते पैसा रुकना मुश्किल है। कई कार्यों में विलंब होगा। आप नया साहस करने के लिए प्रेरित होंगे।

मनोरंजन के लिए या इलेक्ट्रोनिक चीजों के लिए खर्च हो सकता है। 7 तारीख के आस पास नये काम की शुरूआत न करें। पेट संबंधित बीमारी से दिक्कत हो सकती है। यात्रा, प्रवास टाल दें।

आयात-निर्यात के काम पूर्ण होंगे। छात्रवर्ग को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी। संतान से संबंध अच्छे रहेंगे। माह अंत तक जीवन में निराशा आ सकती है, लेकिन आपके पराक्रम भाव में मकर राशि में सूर्य और बुध की युति होने से आप नये कार्य की शुरूआत करेंगे।

कार्य सिद्धि आप को समाज में अच्छा सम्मान और ख्याति दिलाएगी। मनोरंजन के लिए अनावश्यक खर्च न हो इस बात का ध्यान रखने की सलाह है। 

धनु : बौद्धिक कार्यों के लिए योग्य समय है।


गणेशजी के अनुसार माह की शुरूआत शुभ रहेगी। पिता से संबंध भावुक रहेंगे एवं उनका मार्गदर्शन काम में सहयोग करेगा। घर में नौकर-चाकरों एवं व्यावसायिक स्थल पर अधिनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा।

कार्य के कारण सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। छोटी यात्रा की संभावना है। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। स्वभाव में उग्रता रहेगी। सरकारी काम में लाभ की संभावना एवं अहं बढ़ने की संभावना है।

मकर संक्रांति पर दान-पुण्य करें। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ मिल सकता है। खासकर प्रकाशन, उच्च विद्याभ्यास, संशोधन जैसे क्षेत्र से संबंधित जातकों के लिए उन्नति का समय कह सकते हैं।

व्यवसाय में प्रगति के लिए लंबी यात्रा करेंगे। आर्थिक योजना व बौद्धिक कार्यों के लिए योग्य समय है। जायदाद, कृषि, ज़मीन की दलाली, बीज, फसल जंतुनाशक, कृषि औज़ार, निर्माण वगैरह क्षेत्रों से जुड़े जातकों को लाभ हो सकता है।

मकर : संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं खत्म होंगी।


गणेशजी के अनुसार इस माह में आप की राशि में शुक्र का भ्रमण आप के रोज़मर्रा के जीवन में सुख-सुविधा और वैभव का संकेत दे रहा है। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं और दाम्पंत्य सुख मिलेगा।

गृहसज्जा पर खर्च करेंगे। वाहन सुख की संभावना है। महिला जातकों को सौंदर्य प्रसाधन औऱ सौंदर्य उपचार में विशेष रुचि रहेगी। परिवारिक व पेशेवरी जीवन में शांति व आनंद का अनुभव होगा। संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं खत्म होंगी।

इस समय में आप कम्युनिकेशन पर विशेष ध्यान देंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में निराशा हाथ लगेगी। पेट की समस्या से उलझना पड़ सकता है। माह अंत में सरकार, सत्ताधीश, प्रतिष्ठित व्यक्तियों को संभलकर चलने की सलाह है।

मेहनत के साथ प्रमोशन और अपेक्षा से कम वेतनवृद्धि हो सकती है। आप में आध्यात्मिकता का व्यवहार अधिक रहेगा।

कुंभ : भाग्यवृद्धि की संभावना है।


गणेशजी के अनुसार इस माह में आप को जीवनसाथी व साझेदार से विशेष लाभ हो सकता है। विवाहित जीवन में सुमेल बना रहेगा। विद्या प्राप्ति की संभावना है। आप की कार्य प्रगति से आप का सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा।

आप चिंता से मुक्ति पाएंगे व उत्साह बढ़ेगा। छोटी यात्रा की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। भाग्यवृद्धि की संभावना है। साहित्य लेखन, प्रिन्टिंग प्रेस, यांत्रिक उपकरण के व्यवसाय से संलग्न जातकों को प्रगति के लिए गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श करना पड़ेगा।

आपको स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सकारात्मकता जीवन में प्रवेश करेगी। थोड़ा सा समय प्रतिकूल माहौल रह सकता है।

आप की बोली की वजह से किसी के साथ विवाद खड़ा होने की संभावना से इन्कार नहीं कर सकते। इस समय में आप सूर्य की उपासना करेंगे तो ज़रूर राहत मिल सकती है।

मीन : मनोरंजन के लिए खर्च हो सकता है।


गणेशजी के अनुसार यह माह आप के लिए मिले जुले परिणाम लेकर आएगा। कार्य को पूरा करने के लिए उत्साह व मनोबल की ज़रूरत रहेगी। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है।

निवेशकों को चौकस रहने की ज़रूरत है क्योंकि बड़े नुकसान की संभावना है। कारोबार व वैवाहिक जीवन में तर्क विवाद को जन्म दे सकते हैं। माह के उत्तरार्ध में मनोबल बढ़ेगा, कार्य में मन लगेगा।

शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। मीडिया, कलाकार, जन सम्पर्क से सम्बंधित जातकों को उनका श्रेष्ठ प्रर्दशन दिखाने का अवसर मिलेगा। आप के व्यवहार में उग्रता रहने की संभावना है, इसलिए संभल कर चलें।

मकान, वाहन सुख आप को अच्छा प्राप्त होगा। समाज में आप की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान संबंधित थोड़ी चिंता रह सकती है। भोग विलास के लिए आप का खर्च हो सकता है। आय बढ़ेगी परंतु मनोरंजन के लिए खर्च हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। 

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 9:44 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 9:44 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "जनवरी महीने का राशिफल, जानें कैसा रहेगा साल का पहला महीना"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter