Published On:Monday, January 13, 2014
Posted by NJFI media
सिंहस्थ 16 केन्द्र व राज्या की स्थिति
उज्जैन। विश्व का सबसे बडा आध्यात्मिक मेला सिंहस्थ 16 उज्जैन में सम्पन्न होता है। इस बार सिंहस्थ 16 में 6 से 7 करोड लोग के आने की संभावना है। केन्द्र व राज्य सरकार को सामज्यता के साथ कार्य करना जरूरी है, किन्तु ऐसा कहा नजर आ रहा है राज्य सरकार ने केन्द्र से 2 हजार करोड मांगे है। केन्द्र सरकार अवश्य देगी। म.प्र. सरकार केन्द्र का संपूर्ण योजना सिंहस्थ 16 का मास्टर प्लान, निर्माण योजना व अन्य कार्यो का विवरण प्रस्तुत करें। सिंहस्थ 16 के क्षेत्र की अधि सूचना तक जारी नहीं हुई न ही मास्टर प्लान अन्य कार्ययोजना बनी और म.प्र. सरकार ने 150 करोड खर्च कर दिए। सिंहस्थ 16 के लिए अनुभवी अफसरों को भी नहीं नियुक्त किया गया है। सब कुछ हवा में ही चल रहा है। सिंहस्थ 16 राशि को नेता, अफसर ठेकेदार, म.प्र. सरकार अपनी आर्थिक सम्पन्नता का माध्यम बना रही है। 2 हजार करोड की केन्द्र राशि व म.प्र. सरकार की 5 हजार करोड की राशि से उज्जैन पेरिस जैसा आदर्श नगर बन सकता है। किन्तु कोई ऐसा नहीं चाहता है। सिंहस्थ राशि ने डकैती व भ्रष्टाचार सभी का लक्ष्य हैं।
केन्द्र सरकार म.प्र. सरकार से तुरत विवरण ले। 2 हजार करोड की राशि स्वीकर करे व मानिटरिंग समिति बनाये। सिंहस्थ में जो भ्रष्टाचार हुआ वैसा भ्रष्टाचार अब नहीं होना चाहिए। नेता, अफसर, ठेकेदार व सभी एजेन्सी सिंहस्थ 16 की राशि में से 1 पैसे का गबन गौ मांस भक्षकण के समान ही माने तब ही ंिसहस्थ 16 सफल होगा।


