Published On:Wednesday, January 1, 2014
Posted by NJFI media
मुख्य चुनाव आयोग ध्यान दे
उज्जैन। म.प्र. के चुनाव 2013 के उपयोग की गई ईवीएम मशीन के प्रबंधन पर प्रश्न चिन्ह लगे। कुछ विशेष क्षेत्रों में साफटवेयर की गडबडिया पाई गई है इंदौर में एक प्रत्याशी के पक्ष में 120 व्होट उसी के परिवार वालों ने डाले किन्तु मतगणना में उसके पक्ष में मात्र 2 मत निकले, दस गायब हुए। या अन्य प्रत्याशी के खाते में चले गए। सागर के नरयावली मतदान केन्द्र 111 पर कुल मतदान की संख्या से 235मत अधिक निकले। अनेक ईवीएम में 1 नंबर बटन दबाने पर 2 नम्बर की बत्ती जलती थी। साफटवेयर कम्पनी ने लापरवाही की या गडबडी यह जाॅंच का विषय है। ठेकेदार ने सम्पर्क में एक पत्रकार को बताया कि जैसे उपर के निर्देश थे, वैसा हमने कर दिया। ये उपरवाले कौन हैं ईवीएम मशीन की गडबडी को न्यायालय में चुनौती दी जा रही है। जाॅंच के साफटवेयर नष्ट करने को कह दिया गया है। यह बात गलत व विधि विरूद्ध हैं। ऐसा करना गडबडी या षडयंत्र के साक्ष्य को नष्ट करने का अपराध हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त ईवीएम की गडबडी की सीबीआय जाॅच कराये।मामला बेहद गंभीर हो गया।


