Published On:Wednesday, January 15, 2014
Posted by NJFI media
जनता भिखारी नहीं है शिवराज
उज्जैन। अनेक प्रकार के लोभ व प्रलोभन देकर शिवराज सत्ता
पर काबिज है। शिवराज, जनता को मूर्ख ही मान रहे हैं 2013
में सभी गरीबों के बिजली बिल का निपटारा हो चुका हैं,
शिवराज ने फिर 2013 के गरीब बकायादरों के बाया बिल माफी
की घोषणा की, किसानों के बकाया भी 50 प्रतिशत माफ करने
की घोषणा की। शिवराज जनता मूर्ख नहीं है उसे सरकारी भीख
नहीं चाहिए। लोभ तंत्र से उसे घृणा है वह सुव्यवस्था की पक्षधर
है। शिवराज आज ही घरेलू व कृषि बिजली की वर्तमान दर में
50 प्रतिशत की कमी करें। उर्जा ईधन पर वेटकर शून्य करे,
बीओटी व फोरलेन पर टोल टेक्स व्यवहारिक बनाये व उसकी समयसीमा भी निश्चित करे प्रत्येक परिवार को 600 लीटर पानी निःशुल्क देने की घोषणा करे सभी न्यासों की दी गई भूमियों का आवंटन निरस्त करे प्रदेश मंे शिक्षा का निजीकरण समाप्त करे, अच्छी सडके सस्ती बिजली, पेयजल सुव्यवस्था और सुशासन सरकार के अनिवार्य कर्तव्य है उन्हे निभाये। लोभ व भीख देकर अपनी असफलताएं नछुपाये। म.प्र. सरकार झोपडी से लेकर भव्य भवनों के चैके चूल्हे तक शातिर डकैती कर रही हैं। अपराधी सरकार स्वंय को लोक कल्याणी जनसेवक व उद्धारक बता रही है जनता को भिखारी मान रही हैं। जनता की उपरोक्त मांगे आज ही स्वीकारे अन्यथा सत्ता छोडे। अब जनता के हाथ में झाडू है और एनजेएफआई के माध्यम से शिवराज व म.प्र. सरकार की झाडनी उतारनी होगी।


