Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Sunday, January 12, 2014
Posted by NJFI media

देश को इंसान चाहिए ‘आदमखोर’ नहीं:बेनी

लखनऊ : केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने देश के विकास के लिये कांग्रेस की सत्ता में पुन: वापसी को जरुरी बताते हुए कहा कि देश को भावी प्रधानमंत्री के रुप में अच्छे इंसान की आवश्यकता है. वर्मा ने राजधानी के रवीन्द्रालय सभागार में आयोजित दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर उसे विकास मार्ग पर आगे बढ़ाने में कांग्रेस के योगदान को पूरे देश ने देखा है. उन्होंने कांग्रेस को देश के डीएनए में होने का दावा करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को कायम रखते हुए इसे उन्नति के रास्ते पर आगे ले जाने के लिये इसका सत्ता में बने रहना जरुरी है.
बेनी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि भावी प्रधानमंत्री के रुप में इस देश को ‘आदमखोर’ नहीं इंसान चाहिए. बेनी ने समाज के बदलाव के लिये दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की एकजुटता को आवश्यक बताते हुए उत्तर प्रदेश में सत्तारढ़ समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया और इसके मुखिया मुलायम सिंह यादव को देश का सबसे बड़ा धोखेबाज करार दिया. उन्होंने सपा सरकार पर गरीब जनता का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोहिया का अनुयायी होने का दम भरने मात्र से समाज का भला होने वाला नहीं है, बल्कि जररत है उनके दिखाये रास्ते पर चलकर लोगों के दु:ख दर्द बांटने का, जिसमें सपा सरकार विफल रही है.
वर्मा ने कहा कि मुलायम उन्हें राजनीति में लाने वाले रामसेवक यादव और आगे बढ़ाने वाले चौधरी चरण सिंह का नाम भूलकर उस लोहिया की बात करते हैं, जिनके करीब तक वे कभी पहुंच नहीं पाये. मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों की समस्याओं की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि सपा जिनके बूते पर सत्ता में आयी वे शिविरों में ठंड से ठिठुरते-मरते रहे और सपा नेता सैंफई महोत्सव में फिल्मी सितारों की नाच-गाने का मजा लेते रहे.

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 1:03 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 1:03 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "देश को इंसान चाहिए ‘आदमखोर’ नहीं:बेनी"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter