Published On:Sunday, January 12, 2014
Posted by NJFI media
सलमान खान ने की शिवराज चौहान की जमकर तारीफ
भोपाल। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की है। अपनी फिल्म जय हो के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने शिवराज की तारीफ करते हुए कहा कि वो अच्छा काम कर रहे हैं। इसीलिए जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार चुना है।
अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचे सलमान से जब पूछा गया कि क्या वो केजरीवाल के साथ हैं, तो उन्होंने इससे इंकार करते हुए कहा कि वो हर उस इंसान के साथ हैं जो अच्छा काम कर रहा है। सलमान ने कहा कि वो शिवराज के साथ हैं जिन्हें जनता ने तीसरी बार चुना है। सलमान के अनुसार शिवराज अच्छा काम कर रहे हैं।
इससे पहले सलमान कह चुके हैं कि केजरीवाल को अभी बहुत कुछ करके दिखाना है। खास बात ये है कि सलमान की जय हो में सलमान भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से लड़ने वाले आर्मी अफसर का किरदार निभा रहे हैं जो आम आदमी की हक की आवाज उठाता है।


