Published On:Saturday, January 4, 2014
Posted by NJFI media
जनता की राय पर बदले केजरीवाल, अब नहीं रहेंगे डुप्लेक्स में
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब 10 कमरों वाले सरकारी
आवास में नहीं रहेंगे। उन्होंने यह आवास लेने से इन्कार कर दिया है।
उन्हें लुटियंस जोन पर 5-5 कमरों वाले दो फ्लैट आवंटित किए गए थे। इसके लिए
जोर-शोर से काम भी चल रहा था, लेकिन मीडिया में यह खबर उछलने के एक दिन
बाद ही उन्होंने यह आवास लेने से इंकार कर दिया।
इस मामले पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे चाहने वाले, दोस्तों और आम लोगों के फोन और मैसेजेज आए कि उन्हें यह घर नहीं लेना चाहिए। वे आम लोग के प्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें इतने बड़े घर में नहीं रहना चाहिए। इसलिए मैंने यह फैसला किया है कि मैं अब इस घर में नहीं रहूंगा। केजरीवाल ने कहा कि मैं सरकार से सिफारिश करूंगा कि मुझे इससे भी छोटा घर दिया जाए।
ये भी पढ़ें: चढ़ा सत्ता का खुमार, आप के मंत्रियों को चाहिए इनोवा कार
इस पर पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। यह उनका खुद का फैसला है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास लेने पर हामी भरने के बाद काफी प्रतिक्रियाएं आ रही थीं। राजनीति से वीआइपी संस्कृति समाप्त करने पर जोर देने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल का नया पता भगवान दास रोड स्थित फ्लैट नंबर-7/6, 7/7 होने जा रहा था, जो कि केजरीवाल के इन्कार के बाद अब नहीं होगा। डीडीए के इस 10 कमरे के सरकारी फ्लैट में तेजी से काम चल रहा था। 9 हजार वर्गफुट जमीन पर बने इस मकान में पांच-पांच कमरे के दो फ्लैट हैं। केजरीवाल के लिए इन दोनों फ्लैटों की दीवार को तोड़कर एक कर दिया गया था। अभी केजरीवाल अपने माता-पिता, पत्नी व बच्चों के साथ गाजियाबाद के कौशांबी स्थित गिरनार अपार्टमेंट में ही रहेंगे।