Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, January 13, 2014
Posted by NJFI media

कांग्रेस में कोई नही है जयचन्द, सारे है ईमानदार, हारने वाले ही बेईमान..........!

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013 सम्पन्न होकर अब लोकसभा चुनाव 2014 आतें देख काग्रेंस ने एक जुटता दिखाते हुए नाराज लोगो को मनाने का काम करते हुए एक नया विषय छोड़ दिया की सारे है ईमानदार कोई कांग्रेसी नही है बेईमान। इसका मतलब की विधानसभा मे कांग्रेस की और से जो लोग उम्मीदवार थे वे ही बेईमान थे इस कारण चुनाव हार गये। विधानसभा चुनाव परिणाम आते ही कांग्रेसीयो ने एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिये थे जिसके चलते कईयो ने पार्टी के जयचन्दो को पार्टी से बहार करने की आवाज भी उठाई, कईयो ने ईमानदारी का ठोंग,स्वागं का राग अलापते हुए सफाई भी पेश की लेकिन हुआ कुछ नही क्योकि यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी और अपना निजी कामला जो था। लो हो गया निर्णय।...................................... जिला कांग्रेस के कार्यालय मंत्री मदन मसानिया ने प्रेस कों दी एक जानकारी में बताया की जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर के अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद हमारे कुछ साथियों ने भावावेश में आकर पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे क्षैत्रिय सांसद मीनाक्षी नटराजन की भावना के अनुरूप नामंजुर कर दिया गया है। उन्होने कहा कि यह सभी साथी पार्टी के निष्ठावान जांबाज साथी है। इनके कार्यों से पार्टी को मजबुती मिलती रही है। हमारे सामने लोकसभा के चुनाव है इसे चुनौती मानकर यह सभी कार्य करें यही हमारे नैत्रत्व की भावना है। इस्तीफा नामंजुर होने वाले पदाधीकारी निम्नानुसार है - जिला प्रबंध समिति के सदस्य वरिष्ठ नेता सोभागमल जैन करूण, मंदसौर शहर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष मो. हनीफ शेख, मल्हारगढ़ ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष कमलेश पटेल, संजीत ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम सुर्यवंशी, जिला कांग्रेस के महामंत्रीगण रविन्द्रसिंह राका, ईस्माईल मेव, मो. हुसैन रिसालदार, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता शिवभानुसिंह बघेल, शहर कांग्रेस के प्रवक्ता लियाकत निलगर शामिल है।



About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 5:39 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 5:39 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for " कांग्रेस में कोई नही है जयचन्द, सारे है ईमानदार, हारने वाले ही बेईमान..........!"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter