Published On:Sunday, January 19, 2014
Posted by NJFI media
डेढ़ लाख लड्डुओं का महाभोग लगा गणेशजी को
लोकल इंदौर. खजराना गणेश मंदिर में तीन दिनी तिल चतुर्थी मेले की शुरुआत हुई। ध्वजा पूजन से शुरुआत हुई। साथ ही भगवान को तिल-गुड के करीब डेढ़ लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। मंदिर में फूल बंगला सजा और बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।
मंत्रोच्चार के बीच सुबह मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने ध्वजा पूजन कर उत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर प्रशासक मनीषसिंह, श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल के संयोजक अरविंद बागड़ी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। भगवान को तिल-गुड़ का महाभोग लगाने के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। 11 लोगों की टीम ने तिल-गुड़ के लड्डू बांटे।