Published On:Saturday, January 4, 2014
Posted by NJFI media
उज्जैन संभागायुक्त नीमच मंदसौर दौरा करेगे
मंदसौर । संभागायुक्त श्री अरूण पाण्डेय उज्जैन संभाग के समस्त जिलों में जाकर विभिन्न विभागों के अन्तर्गत प्रगति और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। संभागायुक्त श्री पाण्डेय इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य एवं लोकसभा निर्वाचन-2014 की तैयारी की समीक्षा, शासन द्वारा प्रचलित महत्वपूर्ण योजनाओं की अद्यतन भौतिक, विŸाीय प्रगति सम्बन्धी समीक्षा, जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं समस्याओं पर जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा और विभिन्न विभागों के प्रचलित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संभागायुक्त श्री पाण्डेय 30 जनवरी को मंदसौर और 31 जनवरी को नीमच जिले का भ्रमण और स्थल निरीक्षण करेंगे।

