Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Friday, January 31, 2014
Posted by NJFI media

बहुगुणा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया


देहरादून
नेतृत्व परिवर्तन को लेकर महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब राज्य के मुख्यमंत्री के पद की दौड़ में केंद्रीय मंत्री हरीश रावत सबसे आगे हैं। राज्यपाल अजीज कुरैशी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद बहुगुणा ने बताया कि नया मुख्यमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार चुन लिया जाएगा और जो भी मुख्यमंत्री पद संभालेगा, उसे मेरी शुभकामनाएं हैं।
केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी और अंबिका सोनी केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर कल यहां पहुंच कर सुनिश्चित करेंगे कि नेतृत्व परिवर्तन निर्बाध तरीके से हो। पार्टी महासचिव अंबिका सोनी पार्टी में उत्तराखंड मामलों की प्रभारी हैं।
पिछले साल जून में उत्तराखंड में भीषण बारिश और अचानक बाढ़ आने से हजारों लोगों की मौत हो गई थी। इस प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों को लेकर बहुगुणा के नेतृत्व कौशल को लेकर सवाल उठ रहे थे और महीनों से अटकलें चल रही थीं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जाएगा।


जब बहुगुणा से सवाल किया गया कि किन परिस्थितियों में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे देश की सेवा करने का अवसर मिला और राज्य के विकास के लिए मुझसे जो कुछ हो सकेगा, मैं करूंगा।'
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बहुगुणा के इस्तीफे के बाद रावत इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रीतम सिंह के नाम की भी चर्चा है। प्रीतम सिंह रावत खेमे के बताए जाते हैं और चर्चा है कि अगर रावत विरोधी गुट उन्हें स्वीकार करने से मना कर देता है तो सिंह समझौता वाले उम्मीदवार के तौर पर सामने आ सकते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री की पद की दौड़ में वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश भी शामिल हैं।
बहुगुणा को पद से हटाने का फैसला बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में किया गया। बहरहाल, प्रदेश कांग्रेस समिति के सूत्रों ने बताया कि बहुगुणा की जगह रावत का नाम लगभग तय है और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने के बाद इस संबंध में औपचारिक घोषणा कर दिए जाने की उम्मीद है।
22 महीने तक पद पर रहने के बाद बहुगुणा की रवानगी को पार्टी के मजबूत नेतृत्व की अगुवाई में लोकसभा का चुनाव लडने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य में लोकसभा की पांच सीटें हैं। बहुगुणा को हटाने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से विधायकों और राज्य से कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल पिछले छह महीने में लगातार पार्टी के केंद्रीय नेताओं से नियमित मिल रहे थे। वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने मार्च 2012 में विजय बहुगुणा की अगुवाई में बीएसपी, यूकेडी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी। 70 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 33 सदस्य हैं, जबकि बीजेपी विधायकों की संख्या 30 हैं।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 2:41 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 2:41 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "बहुगुणा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter