Published On:Wednesday, February 26, 2014
Posted by NJFI media
116 साल के ऐथलीट ने 46.74 सेकंड में पूरी की 200 मीटर की दौड़
कोयंबटूर
उत्तर प्रदेश के 116 साल के ऐथलीट धर्मपाल गुज्जर ने 35वीं राष्ट्रीय मास्टर्स ऐथलेटिक चैंपियनशिप में बुधवार को यहां 200 मीटर की दौड़ 46.74 सेकंड में पूरी की। गुज्जर का जन्म 6 अक्टूबर 1897 को हुआ था। वह इस वर्ग में अकेले ऐथलीट थे क्योंकि बाकी सभी ऐथलीट्स उनसे युवा थे।
मेरठ जिले के गुधा गांव के रहने वाले गुज्जर कृषि मजदूर है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं और देश भर की कई मैराथनों में भाग ले चुके हैं। इनमें पिछले साल कोच्चि मैराथन भी शामिल है। उन्होंने मंगलवार को यहां 400 मीटर दौड़ जीती थी।
गुज्जर ने कहा कि वह इस तरह की प्रतियोगिताओं में 3 से 4 गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनके साथी मजदूर इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए उनकी आर्थिक सहायता करते हैं और कई बार उन्हें भोजन भी मुहैया कराते हैं।