Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, February 20, 2014
Posted by NJFI media

18-24 साल की लड़कियों को इन बातों से बचाएगा ये ऐप

कुछ जोड़े ऐसे भी होते हैं जो प्यार तो बेशुमर करते हैं, साथ ही अपने साथी पर वार भी करते हैं। अगर आपका पार्टनर भी आप पर हाथ उठाने की हिमाकत करता है या‌ आपके रिश्ते को अपशब्द कहता है तो उसको आप काबू भी कर सकते हैं।

जी हां, विज्ञानिकों ने इसका हल एक नई स्मार्टफोन ऐप के जरिए खोज निकाला है। ये ऐप लड़कों की पर्सनैलिटी को परखने का काम करेगा और लड़कियों को बताएगा कि उनका पार्टनर हिंसक तो नहीं है। जिससे प्यार के इस रिश्ते में टकरार नहीं आएगी।

आप खुद ठीक कर सकते हैं मोबाइल की टूटी स्क्रीन

'वन लव माई प्लान' नाम का ये ऐप खासकर नौजवान लड़कियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। यह एक इंटरएक्टिव ऐप है जो लड़िकयों को हिंसक रिश्ते से बचाने में मदद करेगा।

सैमसंग के दो नए फोन, चुनिए अपने बजट का फोन

रिसर्चर टीना ब्लूम मिजूरी के सिंकलेयर स्कूल ऑफ नर्सिंग में असिस्टेंट प्रोफेसर का कहना है, '18 से 24 साल की लड़कियां को डेटिंग के दौरान हिंसा का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ये लड़कियां ऐसी होती हैं जो अपने साथी की मार-पीट से बचने के लिए औपचारिक सुरक्षा साधनों के इस्तेमाल से झिझकती हैं। ऐसे में टेक्नोलॉजी इनके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।'

फेसबुक का फ्रेंड बन गया वॉट्स-ऐप

ब्लूम बताती हैं कि उनकी इस ऐप का मकसद लड़कियों को उनके पार्टनर्स के बारे में तुरंत और जरूरी सूचनाएं मुहैया कराना है ताकि वे वक्त रहते सावधान हो जाएं। हमारी ऐप का मकसद पूरी मौजूद सर्विस को हटना नहीं है ‌बल्कि छात्र-छात्राओं अच्छी तरह जोड़ना है।

इस फ्री ऐप में कई और फीचर्स भी हैं जैसे अच्छी रिलेशन‌शिप कैसे बनाए, रिश्ते में आमतौर पर हिंसा किस तरह और क्यों होती है ऐसी तमाम बातें भी इस ऐप के जरिए जान सकते हैं।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 2:52 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 2:52 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "18-24 साल की लड़कियों को इन बातों से बचाएगा ये ऐप"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter