Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Friday, February 14, 2014
Posted by NJFI media

वेलिंग्टन टेस्ट: भारत को 246 रनों की बढ़त


वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। वेलिंगटन में मैच के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 246 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए। खेल खत्म होने के समय न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 24 रन पर 1 विकेट खो दिया। भारतीय पारी के हीरो रहे शतकवीर अजिक्य रहाणे। रहाणे ने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया और 118 रन की पारी खेली। ।कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अजिक्य रहाणे के बीच सातवें विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी हुई।
धोनी ने 68 रन बनाए। इससे पहले खेल के दूसरे दिन भारत ने कल के स्कोर 2 विकेट पर 100 रन से खेलना शुरू किया। शिखर 71 रन में आज 27 रन ही और जोड़ सके। शिखर धवन शतक से चूक गए और 98 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। विराट कोहली ने 38 रन बनाए। कल के नाइट वॉचमैन बल्लेबाज ईशांत शर्मा ने 26 रन बनाए। वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी 192 रन पर सिमट गई। 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत पहला टेस्ट हारकर सीरीज में 0-1 से पीछे है। ऐसे में टेस्ट सीरीज बचाने के लिए भारत को हर हाल में जीतना होगा।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 11:23 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 11:23 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "वेलिंग्टन टेस्ट: भारत को 246 रनों की बढ़त"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter