Published On:Friday, February 14, 2014
Posted by NJFI media
दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर 3 धमाके, कई के घायल होने की खबर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली में तीन अलग-अलग जगहों पर तीन ब्लास्ट हुए हैं। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि अभी धमाकों के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में जो सामने आई हैं उसके मुताबिक ब्लास्ट सिलेंडर में हुआ है। बताया जाता है कि ये सिलेंडर धमाके सरायकाले खां और मटियाला रोड में हुए। जबकि पीतमपुरा में एक रेफ्रिजजेरटर के कंप्रेशर में धमाका हुआ। शुरुआती रिपोर्टों से मिली जानकारी के मुताबिक सरायकाले खां में एक घर में सिलेंडर धमाका हुआ। इस धमाके में पति, पत्नी और उनका एक बच्चा घायल हुए। मौके पर पुलिस और दमकल गाडि़यां पहुंच गई हैं। बचावकार्य शुरू कर दिया गया है।


