Published On:Monday, February 3, 2014
Posted by NJFI media
सीरियाई सेना ने अलेप्पो में बम बरसाये मृतक संख्या 83 हुई
दमिश्क: सीरिया के अलेप्पो शहर में विद्रोहियों पर कल किये गये हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 83 हो गई। सीरिया में मानवाधिकार समूह के पर्यवेक्षकों ने बताया कि राष्ट्रपति बशर अल असद समर्थक सेना ने अलेप्पो शहर में विद्रोहियों के वर्चस्व वाले इलाकों में शक्तिशाली बैरल बम गिराये।
स्थानीय मीडिया के अनुसार सीरिया सेना ने हेलीकाप्टर से अलेप्पो में विद्रोहियों के इलाकों में बैरल बम गिराये। सबसे घातक हवाई
हमला तारीक अल बाब क्षेत्र में हुआ जहां 33 नागरिक मारे गये। गौरतलब है कि गत तीन साल से सीरिया में राष्ट्रपति असद समर्थक सेना और विद्रोहियों के सश संघर्ष चला आ रहा है। इस संघर्ष में अब तक हजारों लोग मारे गये हैं और कई लाख लोग विस्थापित हुये हैं। ऐसे घर से बेघर हुये करीब एक लाख सीरियाई नागरिकों ने लेबनान तथा अन्य पडोसी देशों में शरण ले रखे हैं।


