Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, February 27, 2014
Posted by NJFI media

शिव के अभिषेक को सजे शिवालय


नई दिल्ली। देर से ही सही मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फूल और झालरों से मंदिरों को सजा दिया गया है। भंडारे के लिए टेंट आदि भी बुधवार शाम से ही लगा दिए गए। इसमें भक्तों के जलपान के लिए व्रत की खीर, फल और आलू की व्यवस्था की गई है।
चांदनी चौक स्थित गौरीशंकर मंदिर को गेंदा व गुलाब के फूलों से सजाया गया है। मंदिर में प्रकाश की भी अच्छी-खासी व्यवस्था की गई है। भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ काल सर्प दोष पूजा, रुद्राभिषेक, यज्ञ आदि के भी इंतजाम किए गए हैं। सुबह की आरती के बाद दिनभर यज्ञ व अभिषेक चलेगा।



 हनुमान रोड स्थित शिव मंदिर को झालरों से सजाया गया है। मंदिर के दरवाजों पर फूलों से सजावट की गई है। भक्तों को पूजा के लिए फल और फूल खरीदने में कोई समस्या न हो, इसके लिए मंदिर के बाहर बुधवार शाम से ही दुकानें सज गईं। मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह से ही भंडारा शुरू हो जाएगा। मंदिरों में पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मंदिरों के पदाधिकारी श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े इंतजामों में पूरे दिन व्यस्त रहे। विकासपुरी स्थित शिव शक्ति मंदिर की साज सज्जा भक्तों को दूर से ही आकर्षित कर रही थी। यहां मंदिर का मुख्य शिखर रोशनी से नहाया हुआ नजर आ रहा था। इसी प्रकार धौली प्याऊ स्थित शिव मंदिर में भी आकर्षक साज-सज्जा की गई है। यहां महाशिवरात्रि पर विशेष भजन संध्या का आयोजन होगा, वहीं जनकपुरी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां शिव के अभिषेक के लिए आए श्रद्धालुओं के कतार में खड़े होने के इंतजाम किए गए हैं। मंदिर प्रबंधन समिति के भूषण लाल पराशर ने बताया कि यहां शिवचर्चा का आयोजन होगा। महाशिव रात्रि की पूर्व संध्या पर चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर लाइटों से जगमगाता हुआ।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 2:53 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 2:53 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "शिव के अभिषेक को सजे शिवालय"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter