Published On:Wednesday, February 12, 2014
Posted by NJFI media
जहरीली हवा की अफवाह बिहारी एवं बंगाली श्रमिकों को भंगाने में
उज्जैन। अफवाहे जो बिना सिर पैर की होती है, किन्तु ध्वनि की गति से भी तेज दौडती है। अंध विश्वासी बिना सत्य जाने अफवाहों पर विश्वास करते है और अफरा तफरी मच जाती हंै।
मुंबई में जहरीली हवाओं की फैली भिवडी क्षेत्र में की एक विशेष प्रवक्ता की, जहरीली हवा चल रही है जो सिर्फ बिहारी और बंगालियों को मौत के मुॅंह में ले जाती है। इस अफवाह के भिवंडी के पावर लूमों में काम करने बिहारी व बंगाली श्रमिक मुंबई छोड कर भाग रहे है। हवाई जहरीली हवा की अफवाहों के कहर से बचने। 30 प्रतिशत पावर लूम बंद हो चुके हैं।
इस अफवाह का कारण विचित्र है। पावर लूम मालिकों के पास भारी स्टाक जमा है, भाव में गिरावट आ रही है, उत्पादन रोकना जरूरी है। अतः अफवाहे फैलाई गई। बंगाली व बिहारी श्रमिक बिना वेतन किए जान बचाने, सपरिवार भागे। पावर लूम स्वामी अति प्रसन्न है।
हवाए कभी धोखा नहीं देती और न ही क्षेत्रवाद में विश्वास रखती है। वह तो समतावादी होती है। वह बिहारी व बंगालियों महाराष्टीय व गुजराती, केरल या छत्तीस गढी में भेद नहीं करती है। हमारी विवेकहीनता व अंध विश्वास का लाभ ही पॅंूजीवादी षडयंत्र हमेशा ही उठते आये है बहुआयामी तरीके से। हम अंध विश्वास त्यागे और विवेकी बने।


