
नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) से निकाले गए लक्ष्मी नगर के विधायक विनोद कुमार बिन्नी और सरकार को समर्थन कर रहे दो अन्य विधायकों के 48 घंटे के अल्टिमेटम के एक दिन बाद 'आप' ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि देश की सबसे लोकप्रिय राज्य सरकार को गिराने के खेल में बीजेपी के नेता अरुण जेटली, नरेंद्र मोदी और हर्षवर्धन शामिल हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ मीडिया हाउस भी इस षड्यंत्र में शामिल हैं। 'आप' ने कहा है कि वह कल से 'पोल खोल' अभियान चलाएगी। दूसरी तरफ, अरुण जेटली ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि झूठ बोलना 'आप' का मूल अधिकार है।
दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'आप' के नेता संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार को गिराने के लिए बीजेपी साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, 'साजिशों के पीछे अदानी और अंबानी के लोग शामिल हैं। जिस दिन से मुख्यमंत्री ने बिजली कंपनियों का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है उसी दिन से दिल्ली सरकार को गिराने की गतिविधियों में तेजी आई है। इस साजिश में अरुण जेटली, डॉ. हर्षवर्धन और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम रोल है। मीडिया के साथ मिलकर कांग्रेस, बीजेपी दुष्प्रचार में जुटी है। ये पैसे के बल पर 'आप' के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।'
संजय सिंह ने कहा कि बिजली कंपनियों के ऑडिट के बाद परोक्ष रूप से सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है, जिसमे मीडिया का एक हिस्सा भी सहयोग कर रहा है। उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा, 'ब्लैकआउट की अफवाह फैलाना किस तरह की पत्रकारिता है? बिजली खरीदने के पैसे नहीं हैं, यह कह कर बिजली कंपनिया नाटक कर रही हैं। हर महीने दिल्ली की जनता जो बिल जमा कर रही है वे पैसे कहा जा रहे हैं?
About the Author
Posted by NJFI24x7.in
on 12:57 AM. Filed under
national
.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0.
Feel free to leave a response
By NJFI media
on 12:57 AM. Filed under
national
.
Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response