Published On:Sunday, February 9, 2014
Posted by NJFI media
हार के बाद धोनी ने खराब अंपायरिंग को कोसा
ऑकलैंड
न्यू जीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद जिस तरह की बयानबाजी की उम्मीद थी, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बिल्कुल उसी अंदाज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात कही। धोनी का मानना है कि दूसरी नई गेंद से विकेट गंवाने और अंपायरों के कुछ गलत फैसलों ने न्यू जीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में निर्णायक भूमिका निभायी। कीवी टीम ने रविवार को यह मैच 40 रन से जीता।
भारत ने नई गेंद से अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा के विकेट गंवाये। आखिर में ये विकेट महत्वपूर्ण साबित हुए। रहाणे को ट्रेंट बॉल्ट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया, जबकि गेंद बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी थी।
धोनी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'इस मैच को लेकर मेरी मिश्रित भावनाएं हैं। 85वें ओवर के आस-पास हमने कुछ विकेट गंवाये और इस बीच एक फैसला (रहाणे) भी हमारे खिलाफ गया, जिससे हमें 30-35 रन का नुकसान भी हुआ और यह मैच का अहम चरण था।'