Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, February 11, 2014
Posted by NJFI media

ओडिशा में नरेंद्र मोदी ने साधा तीसरे मोर्चे पर निशाना


भुवनेश्वर: बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में रैली के दौरान तीसरे मोर्चे पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि तीसरे मोर्चे का एक ही काम है और वह है कांग्रेस को बचाना।

मोदी के मुताबिक, तीसरे मोर्चे के नेता कांग्रेस की मदद करते हैं। इसके साथ ही मोदी ने कांग्रेस पर भी वार करते हुए कहा कि इस देश में पिछले साठ सालों से कांग्रेस ने राज किया है, जिससे देश में भ्रष्टचार, महंगाई और गरीबी में बढ़ोतरी हुई है। मोदी ने कहा कि देश को सही नेतृत्व की जरूरत है और यह काम बीजेपी का विकास का मॉडल ही कर सकता है। मोदी ने गुजरात की तुलना कांग्रेस शासित प्रदेशों से की और कहा कि ओडिशा में परिवर्तन की जरूरत है।

मोदी ने कहा कि गुजरात में ओडिशा के हर जिले के लोग हैं। ओडिशा की दुर्दशा के कारण यहां 18-20 साल उम्र होते ही नौजवान पलायन कर जाते हैं। हमें ऐसा ओडिशा बनाना है, जो गए हैं, वे भी लौटकर आ जाएं। उन्हें रोजी-रोटी और काम का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, ओडिशा की हालत को देखकर सबसे ज्यादा दुख बीजू बाबू दुखी होंगे। बीजू बाबू को पीड़ा होती होगी कि क्या मेरा ओडिशा ऐसा हो गया। उनके मन को संतोष हो, ऐसा ओडिशा बनाना है और ओडिशा को उत्तम कौन बना सकता है, इसका निर्णय जनता को करना है। 2014 चुनाव राजनीतिक शुद्धिकरण का है।

मोदी बोले, लोगों को रोजगार मिले, गरीब को रहने के लिए घर मिले, पहनने के लिए कपड़े मिले, बच्चों को शिक्षा मिले, बुढ़ों को अच्छी चिकित्सा मिले, मां-बहनों को सुरक्षा और सम्मान मिले, क्या 21वीं सदी में लोगों को इतना भी हक नहीं है? लेकिन दिल्ली की सरकार को केवल सत्ता हथियाने से मतलब है। वहीं हमारी प्राथमिकता इस देश के गरीबों की भलाई है।

आगे कहा कि 100 दिन की बात है। 100 दिन के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बन जाएगी। लेकिन अगर ओडिशा से भाजपा का कोई एमपी दिल्ली नहीं पहुंचा तो यहां के लोगों का भला कैसे करूंगा?

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 2:38 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 2:38 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "ओडिशा में नरेंद्र मोदी ने साधा तीसरे मोर्चे पर निशाना"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter