Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, February 19, 2014
Posted by NJFI media

आम आदमी पार्टी को अंबानी का चंदा भी मंजूर


प्राकृतिक गैस मुद्दे पर मुकेश अंबानी पर एफआईआर करा चुके अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को मुकेश अंबानी के चंदे से भी कोई परहेज नहीं है। यह बयान पार्टी के प्रमुख नेता योगेंद्र यादव ने दिया है।
यहीं नहीं अगर मुकेश अंबानी 999999 रुपये तक चंदा देते हैं तो पार्टी बिना किसी जांच पड़ताल के इसे स्वीकर कर लेगी। जबकि हाल ही में दिल्ली में प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण मामले में केजरीवाल ने अंबानी को चोर तक कहा था।
पढ़ें: योगेंद्र यादव ने गुड़गांव में फूंका चुनावी बिगुल
मुंबई में प्रेस वार्ता करते हुए योगेंद्र यादव ने पार्टी के लिए चंदा लेने के संबंध में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा‌ कि पार्टी 10 लाख रुपये तक का चंदा बिना कोई जांच के स्वीकार करेगी। लेकिन अगर कोई 10 लाख से ज्यादा चंदा देगा तो पार्टी पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही चंदा स्वीकार करेगी।
योगेद्र यादव यादव से पूछा गया की अगर ये चंदा मुकेश अंबानी देते हैं तो पार्टी लेगी। इस पर योगेद्र यादव ने गोलमोल जवाब दिया और मुकेश अंबानी के चंदा लेने से कोई परहेज न करने की बात कही।
पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने भाजपा से पूछे 6 सवाल
वह आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मुम्बई में अच्छे उम्मीदवारों की तलाश करने पहुंचे हैं। इसी मौके पर पार्टी के चंदे के मुद्दे पर बात करते हुए योगेद्र यादव ने कहा की अगर कोई 999999 रूपये का चंदा देता है तो पार्टी इस जांच करना उचित नहीं समझेगी। भले ही यह मुकेश अंबानी की ओर दिया जा रहा हो।
लेकिन 10 लाख के ऊपर चंदा दिया जाता है तो उसकी जांच की जाएगी की आखिर इतना चंदा क्यों दिया जा रहा है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:56 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:56 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "आम आदमी पार्टी को अंबानी का चंदा भी मंजूर "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter