Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, February 10, 2014
Posted by NJFI media

फेल हुई जेठमलानी और दिग्‍गजों की फौजए आसाराम की दूसरी जमानत अर्जी खारिज

जोधपुरण् यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू की जमानत याचिका सोमवार को जोधपुर हाई कोर्ट ने फिर खारिज कर दी। मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा स्थित अपने ही गुरुकुल की छात्रा के साथ जोधपुर के मणाई स्थित आश्रम में कथित यौन शोषण के आरोपी आसाराम ने दूसरी बार जमानत अर्जी दी थी। हाईकोर्ट की न्यायाधीश निर्मलजीत कौर ने इसे खारिज कर दिया।

आसाराम पर पिछले वर्ष 4 व 15 अगस्त की मध्य रात्रि में मणाई गांव स्थित आश्रम में अपने गुरुकुल की छात्रा को साजिशन बुलवाने और उसका यौन शोषण करने का आरोप है। होस्टल के वार्डन और निदेशक की मदद से लड़की को जोधपुर बुला कर उसके साथ यौन शोषण करने के आरोप में 1 सितंबर 2013 से आसाराम जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं।

जमानत के लिए आसाराम की पहली अर्जी 1 अक्टूबर 2013 को इसी पीठ द्वारा खारिज की गई थी। इसके बाद पिछले माह आसाराम की ओर से हाई कोर्ट में दोबारा जमानत आवेदन दायर किया गया। दोनों ही बार सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने पैरवी की। साथ मेंए दिल्ली व कर्नाटक के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अपने तर्क दिएए लेकिन अभियोजन पक्ष तथा पुलिस द्वारा पेश रिपोर्ट व तर्क के सामने टिक नहीं सके।

72 वर्षीय आसाराम की ओर से जेठमलानीए कर्नाटक हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील नागेश आदि वकीलों ने बहस की। अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त महाअधिवक्ता डॉण् पुष्पेंद्र सिंह भाटीए उनके सहयोगी प्रद्युम्न सिंहए सरकारी वकील महीपाल बिश्‍नोई और पीडि़ता के वकील प्रमोद वर्मा ने पैरवी की।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 5:18 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 5:18 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "फेल हुई जेठमलानी और दिग्‍गजों की फौजए आसाराम की दूसरी जमानत अर्जी खारिज"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter