Published On:Thursday, February 6, 2014
Posted by NJFI media
RSS प्रमुख मोहन भागवत को गिरफ्तार किया जाए: बेनी वर्मा
नई दिल्ली
मालेगांव और समझौता ब्लास्ट के धमाकों के बारे में संघ प्रमुख मोहन भागवत को जानकारी होने के दावे के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जहां कांग्रेस और सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला तेज कर दिया है, वहीं बीजेपी और संघ ने आरोपी असीमानंद के तथाकथित इंटरव्यू को ही फर्जी करार दिया है। दोनों तरफों से जमकर बयानबाजी हो रही है।
'कैरावैन' मैगजीन ने इस मामले में आरोपी असीमानंद के तथाकथित इंटरव्यू का हवाला देते हुए दावा किया था कि मोहन भागवत को धमाकों की जानकारी थी और उसे बाकायदा उनका आशीर्वाद हासिल था। मैगजीन ने असीमानंद से बातचीत के टेप्स भी जारी किए हैं। हालांकि, मैगजीन के इन आरोपों पर असीमानंद के वकील ने कहा कि ऐसा कोई इंटरव्यू नहीं लिया गया है।
संघ प्रमुख पर आरोप लगने से चुनावी सीजन में कांग्रेस और बीजेपी विरोधी पार्टियों को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा मिल गया। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि असीमानंद ने कहा है तो सच ही कहा होगा। शिंदे ने इस मामले की जांच पर गौर किए जाने की बात भी कही है। कांग्रेस के एक अन्य नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने मोहन भागवत को राष्ट्रदोही करार देते हुए गिरफ्तार करने की मांग कर दी।