Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Sunday, March 16, 2014
Posted by NJFI media

ऑपिनियन पोल जोक, 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे: राहुल


rahul-gandhiनई दिल्ली
कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 100 सीटें मिलने की भविष्यवाणी करने वाले ऑपिनियन पोल को राहुल गांधी ने मजाक बता कर खारिज कर दिया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि उनकी पार्टी को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सत्ता में आने का सवाल ही नहीं है।

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गूगल हैंगआउट के दौरान कांग्रेस नेता ने नरेंद्र मोदी सहित वरिष्ठ नेताओं की उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी के अंदर मचे घमासान की खबरों को लेकर भी मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं के साथ किसी कांग्रेस नेता के अपनी तरह के इस पहले संवाद में राहुल ने कहा, 'सौ सीटों की बात मजाक है और आपको इसे समझना होगा। विपक्ष का सारा प्रचार आपको हतोत्सहित करने का है। अगर आप हतोत्साहित नहीं होंगे तो हम उन्हें पटखनी देंगे।'

जानिए, किसी सीट पर कौन है कैंडिडेट?

राहुल ने कहा, 'पहली बार हम 2004 में चुनाव लड़े। हर एक ऑपिनियन पोल में कहा गया कि हम बुरी तरह पराजित होनेे जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने वह चुनाव जीता। 2009 में हर एक ऑपिनियन पोल ने कहा कि हम हारने जा रहे हैं और हमने अपनी सीटों की संख्या को दोगुना किया।'

जानें, कब कहां कितने राउंड में पड़ेंगे वोट

अगर लोकसभा चुनाव में सौ सीटें मिलीं तो चुनाव के बाद कांग्रेस क्या करेगी, इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, 'अगर आपके दिमाग में कोई शंका नहीं है तो हमें दो सौ से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। पूरा खेल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने और उनके मन में शक पैदा करने का है।'

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 2:29 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 2:29 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "ऑपिनियन पोल जोक, 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे: राहुल"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter