Published On:Thursday, March 27, 2014
Posted by NJFI media
दिल्ली में गिरा AAP का ग्राफ, कमल पड़ रहा है भारी
नई दिल्ली. एबीपी न्यूज-नीलसन के ताजा सर्वे के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का ग्राफ गिरता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर यहां बीजेपी और कांग्रेस वापसी करती दिखाई दे रही हैं। सर्वे के मुताबिक दिल्ली में अगर अभी चुनाव होते हैं, तो दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से तीन-तीन 'आप' और बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं। सर्वे के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस भी खाता खोलने में कामयाब रहेगी और उसे एक सीट मिल सकती है। इससे पहले हुए सर्वे में 'आप' को छह सीटें मिल रही थीं और एक सीट बीजेपी के खाते मेंजा रही थी। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीटें कांग्रेस की झोली में गई थीं।
'आप' के वोट फीसदी में भी गिरावट का अनुमान
सर्वे की सबसे खास बात यह है कि बीते दो से ढाई महीनों में 'आप' के वोटों में 21 फीसदी की गिरावट का अनुमान है। एबीपी न्यूज के जनवरी के सर्वे में जहां 'आप' को 55 फीसदी वोट मिलने का अनुमान था, वहीं अब इस नए सर्वे में घटकर 34 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं।
ऐसे हुआ सर्वे
यह सर्वे 9 से 16 मार्च के बीच किया गया था। सर्वे में दिल्ली के 543 लोगों की राय ली गई। सर्वे में प्रत्येकलोकसभा की तीन विधानसभा सीटों से लोगों की राय ली गई है।


