Published On:Monday, March 3, 2014
Posted by NJFI media
सनी लियोन पहुंची रिक्शा चालकों के बीच (फोटो)
पनी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 का प्रचार करने के लिए सेक्सी सन्नी लियोन रिक्शा चालकों के बीच पहुंची। उन्होंने रिक्शा के पीछे कैप्शन चिपकाए 'रागिनी यहां बैठी थी', 'दो में ज्यादा मजा है' आदि। पिंक कलर का टी-शर्ट पहने सन्नी बेहद उत्साहित नजर आ रही थीं। 'ओरिजनल बेबी डॉल' उनके टी-शर्ट पर लिखा हुआ था। सन्नी इसके पहले भी रिक्शा में सफर कर चुकी है। पूजा बेदी ने उन्हें रिक्शा के जरिये मुंबई घुमाया था। सन्नी को अपने बीच पाकर रिक्शा चालक फूले नहीं समा रहे थे। मोबाइल से सनी का फोटो कैद कर रहे थे। सनी के साथ रिक्शा में बैठने को लेकर थोड़ी भगदड़ मच गई थी और स्थिति काबू से बाहर भी हो गई थी। कुल मिलाकर सनी के लिए यह अनुभव मिला-जुला रहा।


