Published On:Tuesday, March 4, 2014
Posted by NJFI media
लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल सुबह होगा ऐलान
माना जा रहा है कि चुनाव सात या दस अप्रैल से शुरू हो सकते हैं। आयोग छह से सात चरण में चुनाव कराने का ऐलान कर सकता है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 1 जून को खत्म हो रहा है, लिहाजा 31 मई से पहले अगली लोकसभा का गठन जरूरी है।
इस चुनाव में करीब 81 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। प्रमुख नेताओं ने पहले ही देशभर में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पार्टियां अपने प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। कल चुनाव तारीखों का ऐलान होने के बाद ये चरम पर पहुंच जाएंगी।

