Published On:Wednesday, March 5, 2014
Posted by NJFI media
किसानों को त्वरित आर्थिक सहायदात करे शिवराज सरकार
उज्जैन। प्राकृतिक आफत से निपटने हेतु 2 हजार करोड का मुआवजा राशि स्वीकृत। सर्वे पूर्ण होने तथा राजनैतिक नाटक नौटंकियों की बजाय, स्वीकृत दो हजार करोड की राशि में से प्रत्येक प्रभावित किसान को अन्तरिम आर्थिक सहायता 10 से 15 हजार तक की आर्थिक राशि तुरत वितरित करे यह कार्य जरूरी है। इस आर्थिक सहायता से किसानों की हिम्मत बढेगी और वे आत्महत्या स्वंय को जलाने तथा हदयघात से बचेगे जो कदम उठाना है वो उठाये नहीं जा रहे और प्राकृतिक आफत पर राजनीति की जा रही है। प्रदेश के सभी सांसदों को साथ में दिल्ली ले जाते तो भारी दबाब बनता, किन्तु शिवराज अकेले ही चले गए, वाह वाही लूटने।
सबसे पहले आर्थिक सहायता तुरंत दो नुकसान का आकलन शीघ्र करो व मुआवजा किश्तों में वितरित करो। केन्द्र सरकार से कितना मुआवजा सहयोग चाहिए यह भी स्पष्ट करो। अभी तक के केन्द्रिय सहायता का खूब दुरपयोग हुआ है।


