Published On:Sunday, March 2, 2014
Posted by NJFI media
कांग्रेस में विलय या गठबंधन को लेकर टीआरएस की बैठक आज
हैदराबाद। कांग्रेस में विलय या गठबंधन करने को लेकर तेलंगाना राष्ट्र समिति [टीआरएस] के पोलित ब्यूरो की महत्वपूर्ण बैठक आज आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद स्थित पार्टी कार्यालय में हो रही है। पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता व नेता कांग्रेस में विलय करने के पक्ष में नहीं हैं।
इस बारे में टीआरएस के विधायक हरीश राव ने कहा हम अपने नेता के चंद्रशेखर राव को दूसरा केजरीवाल या चिरंजीवी नहीं बनने देना चाहते हैं। इस बीच टीडीपी की विधायक सत्यवती राठौड़ ने तेलंगाना बनने के बाद टीआरएस में शामिल होंने की घोषणा की है। राठौड़ टीआरएस में शामिल होने वाली टीडीपी की चौथी विधायक हैं।


