Published On:Sunday, March 2, 2014
Posted by NJFI media
आरक्षण समाप्त किया जाए
उज्जैन। सभी प्रकार के आरक्षण समाप्ति की पहल एनजेएफआई ने की थी। अब आरक्षण को समाप्त करने की पहल भाजपा ने शुरू की। भाजपा ने कहा की तीसरी पीढी को आरक्षण सुविधा नहीं। भाजपा बताए की आरक्षण की इकाई पूरा परिवार है या परिवार का एक सदस्य। इसका उत्तर भाजपा के पास भी नहीं है। आरक्षण परिवारों की सम्पनता का वरदान था। दलित, अजा जजा परिवारों में से प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को आरक्षण लाभ मिलना था परिवार चाहे विभक्त हो या संयुक्त। किन्तु ऐसा सोच व निर्णय किसी दल, नेता, सामाजिक संस्थाओं का भी नहीं रहा। एक ही परिवार के 7 से अधिक सदस्य तक ने आरक्षण का लाभ उठाया है अधिकांश परिवार लाभ से वंचित हुए। आरक्षण व्यवस्था 20 वर्षो में समाप्त होना थी जो 63 वर्षो में भी समाप्त नहीं हुई और आरक्षण का दैत्य अभी भी आतंक मचा रहा है। सभी प्रकार के आरक्षण समाप्त किए जाये व परिवारों की सम्पन्नता हेतु आरक्षण की बजाय सेना व्यवस्था लागू की जाये। आरक्षण की विदाई आज से ही करें।


