Published On:Friday, March 7, 2014
Posted by NJFI media
सनी लियोन के साथ सरेआम छेड़छाड़
मुंबई में सनी लियोन सरेआम छेड़छाड़ का शिकार हो गईं। दरअसल, सनी अपनी आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के प्रमोशन के लिए ऑटो में सवार थीं। इस दौरान किसी ने उनके साथ बदतमीजी की। प्रमोशन के दौरान सनी लियोन ऑटो के पीछे अपनी फिल्म के उत्तेजक पोस्टर लगा रही थीं कि तभी किसी ने उनके साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, जिस रिक्शा स्टैंड के पास प्रमोशन चल रहा था, वहां कुछ हमलावर इकट्ठा हो गए और सनी के बेहद करीब आने की कोशिश करने लगे। सनी ने एक अखबार से इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि भीड़ में से कोई उन्हें गलत ढंग से छूने की कोशिश कर रहा था।
सूत्र ने कहा कि हम फिल्म का प्रमोशन और ऑटो चालकों से बातचीत कर रहे थे कि अचानक चीजें हाथ से निकल गईं। पुलिस को दखल देना पड़ा और उन सभी लोगों को वहां से हटाना पड़ा, जो ऑटो को घेरकर खड़े थे। ऑटो में सनी बैठी हुई थीं। प्रमोशन के दौरान सनी ब्लैक टाइट्स और साथ में वाइट और पिंक कलर के टॉप में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ऑटो चालकों से गप्पे मारे और फिल्म के पोस्टर चिपकाए। फिल्म के किसी पोस्टर पर लिखा था- 'दो में ज्यादा मजा है', तो किसी पर लिखा था- 'रागिनी का नया एमएमएस देखा क्या?'।

